फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Havan on the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हवन

Thu, 23 Jan 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Havan on the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose
शुकतीर्थ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाते हुए। - फोटो : KHATAULI
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हवन
विज्ञापन

मोरना। पौराणिक तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आश्रम में स्वामी प्रेमानंद महाराज के सानिध्य में हवन किया गया। राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जुड़े पूर्व सैनिकों ने ध्वजारोहण किया।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुरेश चंद्र त्यागी ने कहा कि सैनिक हर राष्ट्र को सुरक्षा प्रदान करते हैं। सुरक्षा के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। ऐसे वीर सपूतों को शत-शत नमन करना चाहिए। स्वामी जगदीशानंद महाराज, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठी, जिलाध्यक्ष अशोक सूबेदार, ब्लाक अध्यक्ष हरिप्रकाश, मांगेराम, सुधीष फौजी, जयप्रकाश, चंद्रपाल, इंद्रराज, योगेंद्र, जयपाल आदि मौजूद रहे। उधर, कारगिल शहीद स्मारक पर सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर जय हिंद के नारों की गूंज रही। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित राठी ने कहा कि नेताजी ने युवाओं को नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। समारोह में मां पूर्णागिरि आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस एक महान देशभक्त थे। कार्यक्रम में श्रवण दास महाराज, सूरतदास महाराज, श्रीपाल, नरेशानंद महाराज, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed