{"_id":"5defddf48ebc3e87ca32e3cb","slug":"harsh-firing-wedding-video-captured-muzaffarnagar-news-mrt4580844103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग: शादी के वीडियो में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग: शादी के वीडियो में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष फायरिंग: शादी के वीडियो में कैद हुई वारदात
मुजफ्फरनगर। सिसौली में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान महिला को गोली लगने की घटना वीडियोग्राफी कर रहे कैमरामैन के कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस शामली निवासी कैमरामैन को तलाश कर रही है। उधर, मंगलवार को महिला के परिजन व ग्रामीणों ने एसपी सिटी सतपाल आंतिल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
भौराकलां थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली में तीन दिन पूर्व शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने महिला के ससुर की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी और गोली चलाने वाले शुभम को गिरफ्तार भी कर लिया था। सोमवार देर शाम महिला के परिजनों ने डीएम ऑफिस पहुंचकर महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगा दिया था, जबकि पुलिस इसे स्पष्ट तौर पर नकार रही थी।
मंगलवार को एक बार फिर महिला के परिजन व ग्रामीण पुलिस ऑफिस पहुंचे और एसपी सिटी सतपाल आंतिल से मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म होने की घटना से पूरी तरह इंकार किया। आरोप लगाया कि एक व्यक्ति के बरगलाने पर झूठा आरोप लगाया था। उधर, भौराकलां एसओ विरेंद्र कसाना ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान महिला को गोली लगने की घटना शादी समारोह की वीडियोग्राफी कर रहे कैमरामैन के कैमरे में कैद हो गई थी। इससे साफ है कि घटना के समय वह शादी समारोह में ही मौजूद थी। शादी की वीडियोग्राफी करने वाला कैमरामैन शामली का है, जो किसी अन्य शादी में गया हुआ है। उसके लौटने पर वीडियो देखकर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।