फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harmful to the Messiah of the Farmers

किसानों के मसीहा को शत-शत नमन

Sun, 24 Dec 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 24 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Harmful to the Messiah of the Farmers
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी 115वीं जन्मदिन पर याद किया गया। टाउन हाल प्रांगण और जिला पंचायत परिसर में पूर्व पीएम की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। रालोद के सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर सुबह हवन किया गया। रालोद नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान ने कहा कि देश में किसानों को जगाने का काम चौधरी चरणसिंह ने किया। जिलाध्यक्ष अजीत राठी, संजय राठी, कृष्णपाल राठी, कंवरपाल फौजी, पराग चौधरी, हर्ष राठी, सुधीर भारतीय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।जनपद जाट महासभा ने टाउन हाल परिसर में चौधरी साहब की प्रतिमा के समक्ष हवन किया। इस दौरान देवी सिंह सिंभालका, रामपाल वर्मा, अनिल चौधरी मुन्नू, जगदीश बालियान, मांगेराम वर्मा, प्रियव्रत आर्य, जगवीर सिंह, धर्मवीर मलिक, गजेंद्र पाल सिंह, भोपाल सिंह आदि ने भी चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर पूल मालाएं चढ़ाई।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने पूर्व पीएम के जन्मदिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया। रुड़की रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र होकर भाजपा नेता टाउनहाल पहुंचे और यहां पर चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि चौधरी साहब की नीति किसानों और गरीबों को ऊपर उठाने की थी। भाजपा जिला महासचिव हरीश अहलावत, शरद शर्मा, देशबंधु तोमर, भूषण सिंह पचेंडा, रमेश खुराना, जगदीश पांचाल, सुनील शर्मा, विकास गुप्ता, विपुल भटनागर, रोशनी पांचाल, राजीव शर्मा, हरपाल सिंह डीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उध, समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर भी चरण सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और संचालन विनय पाल ने किया। पूर्व  जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर, श्यामलाल बच्ची सैनी, राकेश शर्मा, चंदन चौहान, जिया चौधरी, खुर्शीद अहमद, काजी अरशद, राकिब कुरैशी, शमशेर मलिक, नरेश विश्वकर्मा, सोमपाल भाटी, मनु चौधरी, गोल्डी अहलावत, जनार्दन विश्वकर्मा, निधीष गर्ग, ब्रजेश, दीपक गम्भीर, शमशाद अहमद, साजिद हसन, कारी अब्दुल गफ्फार, रामशरण कश्यप, नौशाद कुरैशी, दिलशाद कुरैशी, अरशद राही, प्रदीप गुप्तरा, अलका शर्मा, टीटू पाल आदि रहे।

कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक भी अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टाउनहाल पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सभासद गजेंद्र पाल, सुक्रमपाल, जगदीश बालियान आदि रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर ने कलक्ट्रेट में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके पति अर्जुन तोमर और अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़ में भी चौधरी चरण सिंह को याद किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार ने विचार रखे।  सर्व अल्पसंख्यक कल्याण समिति के डॉ मुर्तजा सलमानी ने भी चौधरी साहब को याद किया। गांव चांदपुर में यज्ञ का आयोजन हुआ।

उधर, मंसूरपुर गन्ना समिति प्रांगण में चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती के पर हवन का आयोजन किया गया। मौके पर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, चेयरमैन श्याम पाल सिंह, भाकियू नेता भूपेंद्र प्रधान, गन्ना प्रबंधक बलधारी सिंह, मुनेश कुमार, उपेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

उधर,  खतौली में रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरणसिंह की 115वीं जयंती पर आर्य समाज में हवन-यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में धर्मवीर मलिक ने कहा कि चौधरी साहब ने आजीवन गरीब, मजदूर व किसान हितों के लिए संघर्ष किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, संतोष वर्माो, दयानंद आर्य, महासचिव पंकज राठी, युवा नगराध्यक्ष राहुत तोमर, संजय अहलावत आदि उपस्थित रहे।

उधर, भाकियू (भानू) के कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। पार्टी के नगराध्यक्ष काजी फसीह अख्तर ने कहा कि वास्तव में चौधरी साहब किसानों व मजदूरों के सर्वोच्च नेता थे। उधर, बुढ़ाना में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर रालोद नेता बालकिशोर त्यागी, चौधरी जगपाल सिंह, सुरेंद्र आदि रहे।


उधर, मोरना में किसान मसीहा चौधरी चरणसिंह की 115वां जन्मदिवस मनाया गया।  युवा भाजपा नेता अमित राठी व डा. वीरपाल निर्वाल व रालोद नेता सुमित सहरावत, मनोज राठी के नेतृत्व में चेयरमैन राजीव सिंह, प्रधान अमित, तेजपाल सिंह, आदित्यवीर डायरेक्टर, पदम, अमित लोहान, आकाश, शेखर, सावन तोमर, उदयवीर, मुकेश, रामकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति, संजय कोरी, अनुज चौधरी, नीटू सहरावत, बबलू, गुड्डू, मास्टर इकबाल, संजीव आदि नेताओं व किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। उधर, इंटर कालेज भोकरहेड़ी, महर्षि शुकदेव इंटर कालेज मोरना, डिग्री कालेज मोरना, विकास खंड कार्यालय मोरना, दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना आदि में मनाई गई चौधरी चरण सिंह जन्मदिवस में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed