फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Haridwar Express will stop at Khatauli from today

आज से खतौली में रूकेगी हरिद्वार एक्सप्रेस

Mon, 21 Nov 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Express will stop at Khatauli from today
मुजफ्फरनगर। खतौली के दैनिक यात्रियों की मांग को रेलवे ने स्वीकार कर लिया है। हरिद्वार एक्सप्रेस मंगलवार से खतौली में रुकेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने रेल मंत्री से बातचीत की थी, जिसके बाद इस मांग को स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन

खतौली विधानसभा का उपचुनाव शुरू होते ही दैनिक यात्रियों ने ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की थी। कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर चुनाव से बहिष्कार का दावा भी किया था। इसके बाद यात्रियों ने डॉ. संजीव बालियान से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी थी। बालियान ने बताया कि रेलवे ने सोमवार को यह मांग स्वीकार कर ली है। मंगलवार से यह ट्रेन खतौली में रुकेगी। इससे पहले ट्रेन का स्टॉपेज सकौती और मंसूरपुर में था। दैनिक यात्रियों को खतौली में स्टॉपेज से लाभ मिलेगा और सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

मांग पूरी हो जाने के बाद दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। दिल्ली से यह ट्रेन सुबह पौने छह बजे चलती है। ट्रेन के खतौली पहुंचने का समय करीब 7:54 बजे है, जबकि यह ट्रेन मुजफ्फरनगर सुबह 8:13 बजे पर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed