फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harendra won due to bumper votes at Muslim booths

Muzaffarnagar News: मुस्लिम बूथों पर बंपर मत मिलने से हरेंद्र ने जीती बाजी

Fri, 07 Jun 2024 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Harendra won due to bumper votes at Muslim booths
चरथावल। निवर्तमान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान इस बार भी चरथावल विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ गए। कुछ गांवों में राजपूत बिरादरी के बिखराव और मतदान के प्रति उदासीनता सपा प्रत्याशी की जीत दिलाने में अहम रहीं। मुस्लिम बूथों पर बंपर वोट मिलने से हरेंद्र मलिक इस विधानसभा क्षेत्र में 13677 मतों से आगे रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के विधानसभा में नव निर्वाचित सांसद हरेंद्र मलिक के बेटे पंकज मलिक चुनाव जीते थे। इस चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें, तो दोनों चुनाव में भाजपा के परंपरागत मतों में सेंधमारी दिखाईं दी। हालांकि इस बार ठाकुरों की नाराजगी की असर नजर आया। कुछ गांवों को छोड़कर राजपूतों के गांवों में मतों के बिखराव आंकड़ा खास चौंकाने वाला नहीं दिखा।
विज्ञापन


ठाकुर बहुल गांवों में खूब चली साइकिल
भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा के गांव में रोनी हरजीपुर में साइकिल खूब चली। यहां चारों बूथों पर भाजपा को 1462 और सपा को 1042 मत मिले। विस चुनाव में सपा को इस गांव में आधे से भी कम 554 मत प्राप्त हुए थे। बलवाखेड़ी गांव में पंकज मलिक को 53 मत मिले थे लेकिन इस बार लोस चुनाव में सपा को 149 मत प्राप्त हुए। बिरालसी में भाजपा को 1468 और सपा को 519 मत मिले जबकि विस चुनाव में सपा को 245 मत मिले थे। पीपलशाह में भाजपा काे 1037 और सपा को 444 मत मिले। दूधली में भाजपा को 1341 और सपा को 508 मत मिले। इस गांव में पिछले विस चुनाव में 148 मत सपा को मिले थे। भाजपा के परंपरागत मतों में सपा की जुगलबंदी से साइकिल ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---



त्यागी बहुल गांवों की स्थिति

त्यागी बहुल गांवों में भाजपा के परंपरागत मतों में निर्दलीय प्रत्याशी सुनील त्यागी खास सेंधमारी नहीं कर पाए। चौकड़ा गांव को मुस्लिम त्यागी एवं त्यागी बहुल गांव माना जाता है। यहां भाजपा को 904 और सपा को 852 मत प्राप्त हुए जबकि सुनील त्यागी को 120 मत मिले। घिस्सुखेड़ा में भाजपा को 199, सपा को 50 और सुनील त्यागी को 167, दहचंद में भाजपा को 663, सपा को 60 मत प्राप्त हुए। सुनील त्यागी को महाबलीपुर में 97 वोट, खुसरोपुर में 49, पावटी में 52, दहचंद में 50, चरथावल कसबे एवं देहात में 222 वोट मिले।

-------
मुस्लिम बहुल गांवों में बढ़ी साइकिल की रफ्तार

मुस्लिम बहुल गांवों में साइकिल की रफ्तार तेज रही जबकि यहां कमल पिछड़ गया। कुटेसरा में सपा को 5338 और भाजपा को 1226, नंगलाराई में सपा को 1544 और भाजपा को 394, कुल्हेड़ी में सपा को 3844 और भाजपा को 394, खुसरोपुर में सपा को 756 और भाजपा को 308, निरधना में सपा को 2043 और भाजपा 245 मिले। चरथावल कस्बे के 18 बूथों पर सपा को 8642 और भाजपा को 3294, पावटी खुर्द में सपा को 1021 और भाजपा को 301, सैद नंगला में सपा को 905 और भाजपा को 196, सूजडू में सपा को 10923 और भाजपा को 2330 मत प्राप्त हुए।
---

चरथावल विधानसभा क्षेत्र में मिले वोट
हरेंद्र मलिक-95762
डॉ. संजीव बालियान-82085
दारा सिंह प्रजापति-30308

सुनील त्यागी-1442
कविता-419

नील कुमार-158
बीरबल सिंह-409

अंकुर-92
मनुज वर्मा-67
रेशू शर्मा-147

शशिकांत शर्मा-377
नोटा-786
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed