फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harassment of farmers will not be allowed: Rajendra Malik

किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा : राजेंद्र मलिक

Tue, 14 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Harassment of farmers will not be allowed: Rajendra Malik
जानसठ नगर पंचायत में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बोलते भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता - फोटो : KHATAULI
किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा : राजेंद्र मलिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने कहा कि किसान संगठन को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करने में सहयोग करें। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने स्मृति चिह्न देकर यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता का नगर पंचायत में प्रथम आगमन पर स्वागत किया। धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। यूनियन में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होगा और प्रत्येक कार्यकर्ता को पदाधिकारी के समान ही सम्मान व अधिकार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जब हम एक समूह के रूप में, संगठन के रूप में अपनी बात रखेंगे तो वह बात मजबूती से सरकार तक जाएगी और सरकार को किसान हित में बात माननी पड़ेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि वह भी एक किसान हैं और किसानों की लड़ाई में सभी किसान संगठनों के साथ हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान, जिला अध्यक्ष अंकित चौधरी, रेशू गोयल, नीटू दूल्हेरा, तहसील अध्यक्ष विपिन मेहंदीयान, ब्लॉक अध्यक्ष आलोक गोयल, यूनियन के नगर अध्यक्ष संजीव पाराशर, सभासद विशाल सैनी, निशांत कांबोज, संजीव कांबोज, प्रदीप पाराशर, उम्मेद चौहान, सरदार करमजीत सिंह, दीपेश गुप्ता एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed