{"_id":"5e9b35a28ebc3e76a71ef55a","slug":"hail-too-in-titawi-muzaffarnagar-news-mrt4782741171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तितावी क्षेत्र में ओले भी पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तितावी क्षेत्र में ओले भी पड़े
विज्ञापन
शहर के गांधीनगर में आंधी में टूटी बिजली की लाईनें।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
तितावी क्षेत्र में ओले भी पड़े
मुजफ्फरनगर, भोपा/ तितावी/ छपार/रोहाना। बारिश और तेज हवा के चलने से ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार सुबह विद्युत निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों ने आपूर्ति सुचारु की। उधर, तितावी में ओलावृष्टि भी हुई।
रोहाना में आंधी में विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने से एक दर्जन गांवों की बिजली ठप हो गई। रोहाना बिजली घर पर सहारनपुर से देवबंद होते हुए 33 हजार केवी की लाइन आ रही है। यहां के बिजली घर से रोहनाकलां, रोहाना खुर्द, बेगमपुर, बहेड़ी, अखलोर, बड़कली, सादपुर मलीरा, जटनगला, कल्लरपुर, कछोली, बधाई होशियारपुर आदि गांव में आपूर्ति होती है। शनिवार शाम तक भी आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी।
तितावी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओले लगभग दस मिनट तक पड़े, जिसमें किसानों पर आफत आ पड़ी। खेत में कटी और खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं के दाने का रंग भी काला हो जाएगा। किसान की परेशानी और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
छपार में बरला-देवबंद मार्ग पर बिजली घर के पास पेड़ गिरने से तार व एक खंभा टूट गया। जयभगवानपुर में पेड़ से ही तार व खंभा टूट गया। छपार-रोहाना मार्ग पर एक यूनिपोल टूटकर विद्युत लाइन पर गिरने लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। क्षेत्र में पूरी रात बिजली नहीं आई। सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति चालू हो सकी।
खतौली में शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश ने क्षेत्र में काफी नुकसान किया। गेहूं और आम की फसल को नुकसान हुआ है। मोहल्ला मूलचंद विहार को विद्युत सप्लाई करने वाला ट्रांसफार्मर खराब हो गया। बिजली गुल हो जाने के कारण पूरे मोहल्ले में अंधकार हो गया। सूचना पर जेई नीरज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर आपूर्ति ठीक कराई। उधर, गेहूं कि कटाई आरंभ होने से किसानों के चेहरे खिले हुए थे लेकिन बारिश और आंधी ने उन्हें परेशान कर दिया है। शनिवार शाम को भी बादल छाने से किसान परेशान हैं।