फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hail rain in the night, drizzle during the day

रात में ओलावृष्टि, दिन में रिम-झिम फुहार, सर्दी बढी बढी

Mon, 24 Jan 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hail rain in the night, drizzle during the day
मौसम के लगातार खराब बने रहने से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में शनिवार की रात जिले में कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई, रविवार को भी दिनभर रिम-झिम फुहार होती रही। लगातार बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। जिले में 15.6 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। बारिश से गेहूं की फसल को फायदा और सब्जी की फसल को नुकसान हो सकता है।
जिले में लगातार तीसरे दिन भी बारिश हुई। रात में कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। शीतलहर बढ गई है। सर्दी बढ जाने से आम जनमानस के प्रतिदिन के कार्य प्रभावित हुए हैं। जिले में 15.6 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। वर्षा के चलते अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस पर और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आद्रता 97 प्रतिशत रिकार्ड की गई। बारिश के चलते सुबह बाजार जहां देर से खुले, शाम के समय जल्दी बंद हो गए। दिन में बाजार सुनसान पड़े रहे।
विज्ञापन

केशवपुरी, जाट कालोनी की हालत बदतर
बारिश के बाद शहर की जाट कालोनी और केशवपुरी की हालत बेहद खराब है। केशवपुरी की मुख्य सड़क जिस पर हाल ही में जल निगम ने खुदाई की थी, कीचड़ से भर गई है। दिन में यहां बड़ी संख्या में दुपहिया सवार फिसल कर गिरते रहे। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवचौक पर सड़क में गड्ढे
शिवचौक से मीनाक्षी चौक के बीच की सड़क में बारिश से कई जगह बडे़ गड्ढे बन गए हैं। आम जनता को इन गड्ढों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां कई दुपहिया वाहन गिर गए। गड्डों में जलभराव से हादसों की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed