फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Haidarnagar-Lakhan road will be built from Mandi Development Fund

Muzaffarnagar News: मंडी विकास निधि से बनेगा हैदरनगर-लखान मार्ग

Wed, 22 Mar 2023 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Haidarnagar-Lakhan road will be built from Mandi Development Fund
विकास की बात
विज्ञापन


- जिले के दो मार्गों को मिली स्वीकृति, जल्द होगा निर्माण





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद जिले के दो मार्गों का निर्माण कराएगी। मंडी विकास निधि से हैदरनगर-लखान और मखियाली से जौली रोड का निर्माण कराया जाएगा। दोनों मार्गों के निर्माण के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए दोनों मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। हैदरनगर से लखान जाने वाले दो किमी लंबे मार्ग के निर्माण में 68.69 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा मखियाली से जौली रोड तक ढाई किमी के मार्ग के निर्माण पर 87.86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों मार्गों पर 156.55 लाख रुपये खर्च होंगे। ग्रामीणों को दोनों मार्गों के निर्माण से लाभ होगा।
विज्ञापन


----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर हाईवे से रोहाना तक बनेगी सड़क


रोहाना कलां। प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने सहारनपुर राज्य मार्ग से रोहाना कलां गांव तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के निर्देश दिए है। जर्जर सड़क के निर्माण से क्षेत्र के किसानों एवं आमजन को आवागमन में सुविधा होगी। पूर्व मुख्य मंत्री कल्याण सिंह के शासन काल वर्ष 1997 में पंडित दीनदयाल योजना के अंतर्गत सड़कों को संपर्क मार्गों से जोड़ने की योजना लागू हुई थी। उस समय घलौली चेक पोस्ट से रोहाना कलां तक सड़क का निर्माण होने से काफी फायदा हुआ था। मगर, इसके बाद सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। पिछले दिनों क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण के लिए देवबंद क्षेत्र के विधायक एवं राज्य मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह से मांग की थी। किसानों की समस्या के मद्देनजर तीन किमी सड़क निर्माण संस्तुति विभाग के अधिकारियों को भेज दी थी। मंत्री के निर्देश पर बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण का मंजूरी मिल गई है। अभियंता प्रवीण कुमार ने सड़क निर्माण के आदेश की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed