{"_id":"6261a428dc6d0f13c930a9a4","slug":"had-to-make-friendship-with-daughter-murdered-father-who-became-a-hindrance-muzaffarnagar-news-mrt585481314","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर: बेटी से दोस्ती के बीच बाधक बने पिता को मौत के घाट उतारा, पूछताछ में उगला पूरा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर: बेटी से दोस्ती के बीच बाधक बने पिता को मौत के घाट उतारा, पूछताछ में उगला पूरा सच
Fri, 22 Apr 2022 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:06 AM IST
सार
शाहपुर निवासी सुबोध की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मृतक की बेटी से दोस्ती करना चाहता था। लेकिन युवती का पिता बीच में एक अड़चन था, इसलिए उसे मौत के घाट सुला दिया।
विज्ञापन
muzaffarnagar police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में सुबोध की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी युवक मृतक की बेटी से दोस्ती करना चाहता था। युवती का पिता बाधक बन रहा था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
यह भी पढ़ें: यूपी: अदालत में बयान से पलट गए मोहतमिम, 12 आरोपी दोषमुक्त, दारुल उलूम के नाम पर फर्जी फतवा बंटवाने का था मामला
गांव बरवाला निवासी 50 वर्षीय सुबोध मुजफ्फरनगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि वह हर रोज की तरह 11 अप्रैल को साइकिल पर सवार होकर सुबह के समय फैक्ट्री जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में मीरापुर चौकी से आगे बाइक सवार युवकों ने उसे गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 16 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: वत्सल हत्याकांड: नामजद आरोपी नहीं गए जेल, पुलिस ने दो और आरोपियों को लिया हिरासत में, जल्द खुलेगा राज
मामले की पुलिस जांच के दौरान थाना कोतवाली नगर के बुढ़ाना मोड निवासी आयुष पुत्र सुशील व भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नोआबाद निवासी विनीत पुत्र ओमवीर के नाम सामने आए। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो मुख्य आरोपी आयुष ने बताया कि वह मृतक की पुत्री से दोस्ती करना चाहता था, लेकिन मृतक बाधा बना हुआ था, इसलिए घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिल के अलावा हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।