फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Had to get a return ticket from Ukraine for Rs 59 thousand

59 हजार रुपये में कराना पड़ा यूक्रेन से वतन वापसी का टिकट

Tue, 22 Feb 2022 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Had to get a return ticket from Ukraine for Rs 59 thousand
यूक्रेन में चरथावल का छात्र अमन - फोटो : MUZAFFARNAGAR
59 हजार रुपये में कराना पड़ा यूक्रेन से वतन वापसी का टिकट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूक्रेन में बढ़ रहे तनाव का खामियाजा भारतीय छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। सामान्य दिनों में 25 हजार रुपये का टिकट इमरजेंसी में 59 हजार रुपये में बुक कराना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों ने 27 फरवरी को वतन वापसी के लिए टिकट बुक कराए हैं।
चरथावल के नंगला राई निवासी एमबीबीएस का छात्र अमन यूक्रेन के डैनिलो हैलिट्स्की ल्विव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है। अमन ने बताया कि यूक्रेन और रूस के बीच तनाव बढऩे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों के सुझाव पर वापसी का टिकट बुक करा रहे हैं। लेकिन टिकट पर महंगाई की मार है। सामान्य दिनों में जो टिकट सिर्फ 25 हजार रुपये में बुक होता था, इन दिनों वह 59 हजार रुपये में मिल रहा है। यूक्रेन की ही एयरलाइंस कंपनी टिकट बुक कर रही है। इमरजेंसी के हालात में भारतीय छात्रों को दोगुने से अधिक रुपये यहां देने पड़ रहे हैं। यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या से भारतीय एमबीबीएस कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीमा पर तनाव, ल्विव में पूरी तरह शांति
अमन ने बताया कि तनाव की स्थित बॉर्डर पर ही है, लेकिन शहर ल्विव में सब सामान्य है। लोग अपने रोजमर्रा के काम कर रहे हैं। यहां किसी तरह का तनाव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले गया था अमन
अमन का कहना है कि भारतीय छात्रों के परिजनों की चिंता बढ़ रही है। रोजाना कॉल कर वतन वापसी के लिए कह रहे हैं, इसी वजह से अधिकतर भारतीय छात्रों ने वापसी का टिकट कराया है।
कीव से 27 फरवरी को वापसी
भारतीय छात्र 27 फरवरी को कीव शहर से फ्लाइट लेकर वापस आएंगे। कीव स्थित भारतीय दूतावास ने भी छात्रों को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed