फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gym will open from today, preparations complete

अनलॉक-3, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बनेगी सेहत

Wed, 05 Aug 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gym will open from today, preparations complete
अनलॉक:3 में खुलने के लिए तैयार जिम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आज से खुलेंगे जिम, तैयारियां पूरी, युवा भी तैयार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के चलते करीब साढ़े चार माह से बंद जिम आज से खुल जाएंगे। जिम संचालकों ने कोरोना संक्रमण के चलते विशेष तैयारियां की हैं तो युवा भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक बार फिर सेहत बनाने को तैयार हैं।

कोविड-19 के चलते गत 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के चलते जिम भी बंद हो गए थे। लॉकडाउन के कई चरणों के बाद केंद्र व प्रदेश सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर धीरे-धीरे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दे दी थी। इसी क्रम में एक अगस्त से शुरू हुए अनलॉक-3 में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पांच अगस्त से जिम खोले जाने की भी अनुमति दी गई थी। इसके अनुपालन में जिम संचालकों ने आज से जिम खोलने की पूरी तैयारियां कर ली हैं। बुधवार को शहर के सभी जिम में साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन किया गया। इसके साथ ही सभी प्रमुख जिम में कोविड-19 को लेकर नए नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना जिम जाने वाले सभी युवाओं के लिए अनिवार्य होगा। जिम संचालक किशोर कुमार, कामेश्वर त्यागी व आरिफ-शाकिर ने बताया कि जिम खोलने से पहले पूरे परिसर के साथ ही सभी मशीनों को भी सैनिटाइज कराया गया है। जिम में सेनिटाइजर के साथ ही फॉगिंग मशीन, ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है। कोरोना से बचाव के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जिम जाने पर करना होगा इन नियमों का पालन
- घर से ही ले जाना होगा पानी।
- कसरत करते समय मुंह पर मास्क या विंडशील्ड अनिवार्य।
- जिम सेंटर के गेट पर हाथ सैनिटाइज करने के साथ ही थर्मल स्कैनिंग व ऑक्सीमीटर से जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश।
- बुखार या जुकाम आदि होने पर नहीं मिलेगी एंट्री।
एक बैच में होंगे केवल आठ से दस युवा।
- एक से दूसरे बैच के बीच सैनिटाइजेशन के लिए होगा दस मिनट का समय।
- पसीना पोंछने के लिए घर से ही लाएंगे तौलिया व टिश्यू पेपर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed