फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Guru Nanak Jayanti Khatauli

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला

Sun, 10 Nov 2019 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti Khatauli
खतौली में गुरु नानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव पर आयोजित नगर कीर्तन में शामिल लोग। - फोटो : KHATAULI
खतौली। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जानसठ रोड में गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। विभिन्न धर्मों के लोगों ने नगर कीर्तन में शिरकत कर भाईचारे एवं सद्भावना का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को इस नगर कीर्तन का आरंभ गुरुद्वारा श्री गुरु सभा जानसठ रोड से हुआ। जिसमें पांच प्यारे की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरुप ही साथ साध संगत द्वारा गुरु का जस गायन करते हुए पूरे शहर का भ्रमण करते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे। श्री गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों द्वारा साध संगत को श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव की बधाई दी गई। इस नगर कीर्तन में धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पवित्र स्वरुप पालकी साहिब में शोभायमान होकर नगर कीर्तन करते हुए सिख संगत के साथ में विभिन्न धर्मों के धर्म प्रेमियों द्वारा सहयोग श्रद्धा एवं प्यार से दिया गया। सामाजिक संस्थाओं एवं धर्म प्रेमियों द्वारा मार्ग में साध संगत के लिए जलपान की व्यवस्था का आयोजन भी किया गया। मौके पर राजीव ग्रोवर, राजेंद्र तनेजा, मदन गुुंबर, अशोक छाबड़ा, सरदार लखबीर सिंह लक्खी, सतपाल सिंह पाली, हरबंस लाल सलूजा, गौरी शंकर गौरी, प्रेमनाथ ग्रोवर, रमित खरबंदा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed