फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gurjar society will fight the farmers' fight by forming a farmer organization

किसान संगठन बनाकर किसानों की लड़ाई लड़ेगा गुर्जर समाज

Mon, 23 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gurjar society will fight the farmers' fight by forming a farmer organization
जानसठ। भारतीय किसान यूनियन की तर्ज पर गुर्जर समाज भी एक नया किसान संगठन बनाने की दिशा में प्रयासरत है। उसी के मद्देनजर गुर्जर समाज के नेता गुर्जर बहुल गांवों में जा रहे हैं और समाज के लोगों से नया संगठन बनाने के संबंध में विचार-विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मंतौड़ी गांव में यशपाल सिंह गुर्जर के निवास पर गुर्जर समाज की बैठक हुई, जिसमेें नया किसान संगठन बनाने पर मंथन हुआ। वक्ताओं ने दूसरे संगठनों पर गुर्जर समुदाय की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया। गुर्जर समाज के नेता पुष्पेंद्र सिंह और अभिषेक चौधरी ने कहा कि दूसरे तमाम संगठनों ने हमेशा से गुर्जर समाज का इस्तेमाल ज्यादा किया है।
विज्ञापन

उनको प्रतिनिधित्व कम दिया है, जबकि गुर्जर समाज ने सदैव हर आंदोलन, धरना-प्रदर्शन आदि में बढ़ चढ़कर भागीदारी की है। अभिषेक चौधरी ने कहा कि इसलिए अब एक नया किसान संगठन बनाने की आवश्यकता है। युवा नेता सुमित चपराना ने कहा कि अब तो गुर्जर समाज ने मन बना लिया है कि नया किसान संगठन बनेगा, क्योंकि दूसरे संगठन केवल गुर्जर समाज को इस्तेमाल कर रहे हैं और उनको उनकी भागीदारी के हिसाब से महत्व भी नहीं दिया जा रहा है। बैठक में सभी वक्ताओं ने नए संगठन के लिए विचार रखे और हर तरह से समर्थन देने का वादा किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह और संचालन सुमित चपराना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed