{"_id":"61423d038ebc3e88b96cf232","slug":"guard-s-gun-fired-in-bank-three-injured-including-woman-muzaffarnagar-news-mrt55639337","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में गार्ड की बंदूक से गोली चली, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में गार्ड की बंदूक से गोली चली, महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
ौवरसीज बैक में गोली लगने के घायल को ईलाज को ले जाती पुलिस व हंगामा करते मंगलमुखी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में गार्ड की बंदूक से चली गोली, महिला सहित तीन घायल
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी में बालाजी चौक स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के सुरक्षाकर्मी की बंदूक से अचानक चली गोली महिला सहित तीन लोगों को लगी। गोली लगने से रुबिया उर्फ गुड़िया, गौरव कुमार और रवि उर्फ मन्नू घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक चली गोली से बैंक और आसपास अफरातफरी मच गई। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लेकर बंदूक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
बालाजी चौक के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे यह घटना घटी। बैंक का सिक्योरिटी गार्ड रिटायर्ड सैनिक खालापार निवासी मेहंदी हसन अपनी डबल बैरल बंदूक लेकर ड्यूटी पर तैनात था। बैंक में आधार कार्ड बनवाने वालों की भीड़ लगी थी। वह बैंक के अंदर ही खड़ा था, तभी अचानक उसके कंधे पर लटकी बंदूक की बेल्ट अचानक टूट गई। गार्ड ने बंदूक को संभालने का प्रयास किया, इसी दौरान बंदूक से गोली चल गई। गोली सामने सोफे पर बैठी मल्हूपुरा निवासी रुबिया उर्फ गुड़िया, आनंदपुरी निवासी गौरव कुमार और मखियाली निवासी रवि उर्फ मन्नू के पैरों में जाकर लगी। तीनों गोली लगने से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर शहर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी कुलदीप कुमार भी मौके पर आए। घटना की जानकारी ली। घायलों को पास के ही प्राईवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया। बाद में उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लेकर बंदूक को कब्जे में ले लिया है।

मुजफ्फरनगर के ओवरसीज बैंक में गोली चलने में घायल महिला को एंबुलेंस से ले जाते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के ओवरसीज बैक के बहार तैनात पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

ुजफ्फरनगर के ओवरसीज बैक में गोली चलने बाद बंद बैक को खुलवाती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के ओवरसीज बैक में गोली चलने के संबध में बताते मगलामुखी ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन