फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   GST team raids Siddhabali Paper Mill

Muzaffarnagar News: सिद्धबली पेपर मिल पर जीएसटी टीम का छापा

Wed, 19 Feb 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
GST team raids Siddhabali Paper Mill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी टीम के अधिकारियों ने सिद्धबली पेपर मिल में छापेमारी कर आवश्यक दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। टीम अधिकारियों ने जीएसटी चोरी को लेकर रातभर मिल के अंदर जांच की। इस दौरान पेपर मिल के साझेदारों से भी पूछताछ की गई।
स्टेट जीएसटी की एसआईबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर एसआईबी विवेक मिश्रा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने भोपा रोड स्थित सिद्धबली पेपर मिल पर छापेमारी की।
विज्ञापन

इस दौरान मिल में प्रवेश करते ही टीम ने कार्यालय से आवश्यक दस्तावेज कब्जे में लिए। वहीं, मिल के अंदर कच्चे और पक्के माल की गणना की गई।
इस दौरान टीम को देखकर कई कर्मचारी चले गए और सभी साझेदारों को टीम के पहुंचने की जानकारी दी। टीम के पहुंचने के बाद वहां पुलिस बल भी तैनात की गई। जीएसटी के अधिकारियों के अनुसार सिद्धबली पेपर मिल का कनेक्शन फर्जी बिलों का काम करने वालों से मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शुरुआत में कागजों को कब्जे में लिया गया है। ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि मंगलवार शाम को जांच शुरू हुई। रात भर जांच होगी। जांच के बाद ही टैक्स चोरी की पूर्ण जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed