{"_id":"5fe23b068ebc3e3c92661d77","slug":"gst-team-raids-on-four-firms-muzaffarnagar-news-mrt5169109169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी टीम का चार फर्मों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी टीम का चार फर्मों पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी टीम का चार फर्मों पर छापा
मुजफ्फरनगर। जीएसटी की टीम ने कर चोरी की सूचना पर मेरठ रोड स्थित चार फर्मों पर छापा मारकर रिकार्ड की जांच की। अबुजार स्टील्स में प्रथम दृष्टया टैक्स चोरी पकड़े जाने पर साढे़ पांच लाख जमा कराए गए हैं। देर रात तक जीएसटी की टीमों ने चारों फर्मों का सारा रिकार्ड खंगालने में जुटी रही।
जीएसटी की टीम को सूचना मिली थी कि शालीमार इंटरप्राइजेज, राजकमल ट्रेडर्स, अबुजार स्टील और एनजेड ट्रेडर्स में कर चोरी किया जा रहा है। मंगलवार सुबह चारों फर्मों पर अफसरों की गठित टीम ने छापा मारा और जांच शुरू की। अफसरों की टीमों ने चारों फर्मों का पूरा रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया है। देर रात तक रिकार्ड की जांच का कार्य चलता रहा। एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर एलएस शरण ने बताया कि अबुजार स्टील्स में कर चोरी के चलते साढे़ पांच लाख रुपये जमा कराया गया है। चारों फर्मों में कर चोरी की गहनता से जांच हो रही है, जो देर रात तक चलेगी। अफसरों की टीम में असिस्टेंट कमिश्नर रामबाबू गौड़, ज्वाइंट कमिश्नर एसके शुक्ला, डीसी एसआईबी एलएस शरण, असिस्टेंट कमिश्नर एसआईबी महेश, डिप्टी कमिश्नर बिजेंद्र सिंह, प्रवेश तोमर, असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल अरुणेश सिंह, मयंक सिंघल, रवि पंवार आदि मौजूद रहे।