फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   GST raid on former MLA Noor Saleem Rana's Aman Rolling Mill

Muzaffarnagar News: पूर्व विधायक नूर सलीम राना की अमन रोलिंग मिल पर जीएसटी का छापा

Wed, 22 Apr 2026 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
GST raid on former MLA Noor Saleem Rana's Aman Rolling Mill
दिल्ली-दून बाईपास स्थित अमन रोलिंग मिल में सर्वेक्षण को पहुंची जीएसटी विभाग की टीम। संवाद
मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने संधावली बाईपास स्थित रालोद नेता एवं पूर्व विधायक नूरसलीम राना की अमन रोलिंग मिल पर छापा मारा। टीम के अधिकारियों ने करीब 12 बजे फैक्टरी में प्रवेश किया। संचालक मंडल से किसी जिम्मेदार व्यक्ति के मौजूद नहीं रहने के कारण पांच बजे के बाद ही जांच का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को स्टेट जीएसटी एसआईबी विंग के डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने जांच शुरू की। जांच की कार्रवाई के दौरान मिल का मुख्य द्वार बंद करा दिया गया। भीतर काम कर रहे कर्मचारियों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई।
विज्ञापन

थाना मंसूरपुर पुलिस ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला। गार्ड रूम में मौजूद पुलिस कर्मियों ने जीएसटी अधिकारियों की इजाजत के बिना किसी को भी अंदर या बाहर जाने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टैक्स अनियमितताओं की आशंका में गुप्त इनपुट के आधार पर जांच शुरू की गई। जांच के केंद्र में स्टॉक रजिस्टर, वास्तविक स्टॉक, खरीद-बिक्री के दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन माना जा रहा है। अधिकारियों ने कंप्यूटर रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही बिलों की पड़ताल भी शुरू की।

कंप्यूटर डेटा, खरीद-बिक्री के बिल और बैंक ट्रांजेक्शन भी टीम की जांच के दायरे में है। जीएसटी एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच देर से शुरू हो पाई। जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष तक पहुंचा जा सकेगा। उधर पूर्व विधायक नूर सलीम राना का कहना है कि सामान्य जांच चल रही है। टीम को सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed