{"_id":"6289307aaaac9e5d99001982","slug":"gst-evasion-of-crores-by-making-fake-firm-muzaffarnagar-news-mrt589603711","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की जीएसटी चोरी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की जीएसटी चोरी,
Sun, 22 May 2022 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:03 AM IST
सार
दिल्ली से प्रति माह विभिन्न उत्पाद लाकर उन पर करोड़ों की टैक्स चोरी की जा रही है। यह फर्म लक्सर रोड पर गांव बढीवाला में है। मुजफ्फरनगर में जीएसटी की एसआईबी टीम ने फर्म पकड़ी है।
विज्ञापन
muzaffarnagar police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में जीएसटी की एसआईबी टीम ने करोड़ों की टैक्स चोरी करने वाली फर्जी फर्म पकड़ी है। फर्जी कागजों के आधार पर बनाई गई इस फर्म डीएम ट्रेडर्स के खिलाफ पुरकाजी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर एलएस शरण ने बताया कि सूचना मिली थी कि जिले में कुछ फर्म फर्जी तरीके से बिल बनाकर टैक्स चोरी का खेल कर रही है। जांच में ऐसी कुछ फर्म सामने आई है। इनमें डीएम ट्रेडर्स में करोड़ों की जीएसटी की चोरी पकड़ी गई है। यह फर्म फर्जी अभिलेख के आधार पर बनाई गई है।
विज्ञापन
दिल्ली से प्रति माह विभिन्न उत्पाद लाकर उन पर करोड़ों की टैक्स चोरी की जा रही है। यह फर्म लक्सर रोड पर गांव बढीवाला में है। जिस गोदाम में माल रखा जा रहा था, वहां भी जांच की तो पता चला कि गोदाम मालिक को भी गलत नाम और पता बताया गया।
विज्ञापन
विभाग की तरफ से पुरकाजी थाने में तहरीर दी गई है। एलएस शरण ने बताया कि कर चोरी करने वाले संगठित गिरोहों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। जो भी इस तरह की फर्म चला रहे हैं, वह सब जेल में होंगे। विभाग अन्य कई फर्मों की जांच भी कर रहा है।