फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Groom dies after falling from the roof in Kutbi village

कुटबी गांव में छत से गिरकर दूल्हे की मौत

Mon, 21 Feb 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Groom dies after falling from the roof in Kutbi village
मुजफ्फरनगर : मृतक सिपाही अनुज का फ़ाइल फोटो - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के कुटबी गांव में बरात रवाना होने से पहले दिल्ली पुलिस के सिपाही की छत से गिर जाने के कारण मौत हो गई। लहूलुहान शव घर की दीवार के पास पड़ा मिला। सिपाही की बरात गाजियाबाद के लोनी जानी थी। हादसे के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है।
विज्ञापन

कुटबी निवासी अनुज (30) दिल्ली पुलिस में सिपाही था और वर्तमान में मंगोलपुरी थाने में तैनात था। रविवार को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में उसकी बरात जानी थी। शनिवार को मंढे की रस्म अदा हुई और देर रात तक गाना बजाना चलता रहा।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबह लगभग पांच बजे अनुज मोबाइल पर बात करता हुआ छत पर चला गया। कुछ देर बाद ही ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि अनुज घर के बाहर लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसके बाद परिजन सन्न रह गए और घर में कोहराम मच गया। डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन अनुज की मौत हो चुकी थी। जहां एक और उसकी बरात जाने की तैयारी चल रही थी वही उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ बुढ़ाना विनय गौतम के अलावा बुढ़ाना व स्थानीय पुलिस गांव में पहुंची। घटना की जानकारी ली और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने हादसे की जानकारी दी है। छत से गिरकर सिपाही की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed