फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Groom and bridegroom thrashed, scuffle snatched jewelery from bride

दूल्हे-बरातियों से मारपीट, हाथापाई कर दुल्हन से जेवर छीने

Wed, 04 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Groom and bridegroom thrashed, scuffle snatched jewelery from bride
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा में सड़क से बाइक हटाने को कहने पर कई युवकों ने बरातियों और दूल्हे से मारपीट की। दुल्हन से हाथापाई कर जेवर छीनने का आरोप है। पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा निवासी रवि पुत्र जगमोहन की बरात सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव में गई थी। देर रात दूल्हा-दुल्हन और अन्य बराती अपने-अपने वाहनों में गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही बरात गांव में भगवान पुरी मोड़ पर पहुंची, तो वहां पर रास्ते में कुछ बाइक खड़ी हुई थी। दूल्हा पक्ष के लोगों ने बाइकों को रास्ते से हटाने के लिए कहा, तो वहां पर मौजूद युवकों के साथ बरातियों की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने बरातियों के साथ मारपीट कर दी। दूल्हा रवि भी मौके पर पहुंचा, तो उसके साथ भी मारपीट कर दी गई। जिसमें वह घायल हो गया। अन्य बरातियों को भी मामूली चोट आई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूल्हा पक्ष ने थाने में तहरीर देकर मारपीट और दुल्हन से हाथापाई कर जेवर छीनने का आरोप लगाया हैं। एसएसआई ने बताया कि बाइक हटाने को लेकर मंगलवार रात झगड़ा हुआ हैं। झगड़े में दूल्हा रवि को चोट आई हैं। तहरीर के आधार पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed