फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Great performance by players in shooting competition

शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Tue, 23 Feb 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Great performance by players in shooting competition
मेडल व प्रशस्ति पत्र दिखाते शूटर - फोटो : DEVBAND
शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद। करनाल (हरियाणा) में आयोजित पांच दिवसीय एयर राइफल व पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में बलदेव सिंह शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड व सिल्वर पदक जीते।
एकेडमी चेयरमैन पद्म सिंह मलिक ने बताया कि वसुंध पुंडीर ने 10 मीटर एयर राइफल में 600 में से 597 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा वंश त्यागी, निशांत मलिक, रमनदीप सिंह, लक्ष्य सिंघल, चेतन, आकाश, अविका, सोमिना, वंशराज, सांध्य, अभिनव, भारत, मुजम्मिल आदि खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। मलिक ने बताया कि 26 फरवरी से 6 मार्च तक गौतमबुद्धनगर में होने वाली प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता एकेडमी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

बच्चों ने ऑनलाइन कबीर व सूरदास के दोहों से मन मोहा
देवबंद। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में कक्षा 4 व 5 के मध्य ऑनलाइन दोहा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने बालपन के अनुरूप कबीर व सूरदास के दोहों का गायन कर उनके भाव को बताया। प्रतियोगिता में चौथी कक्षा से आरुष पाल प्रथम, वंदना व रिया द्वितीय जबकि पांचवीं कक्षा से अक्षिका पाल प्रथम व सृष्टि पाल द्वितीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने कहा कि जिस प्रकार आधुनिक संस्कृति हमारे आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है, उसी प्रकार हिंदी भाषा व भारतीय संस्कृति हमारे व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण है। इस मौके पर शिवकुमार सैनी, अनीता सैनी व सुबोध यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed