देवबंद। श्री बालाजी महाराज के 18वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर में बैंडबाजों व आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालु रस्सों की मदद से श्री बालाजी महाराज के स्वर्णिम रथ को हाथों से खींचकर होली खेलते हुए चल रहे थे।
अनाज मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर पर शोभायात्रा के आयोजन के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बृजेश सिंह रहे। उन्होंने श्री बालाजी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना की। उद्घाटन समाजसेवी विनोद गुप्ता ने किया। आरती योगेंद्र गोयल व आशुतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। माल्यार्पण निशांत गर्ग, जबकि रथ, प्रसाद अर्पण मोनिका गोयल व प्रवीण गोयल द्वारा किया गया। शोभायात्रा में राम दरबार, लक्ष्मण शक्ति, हवा में घूमते हनुमान जी, राधा-कृष्ण, शिव शंकर पार्वती आदि झांकियां और आधा दर्जन बैंडबाजे शामिल रहे। शोभायात्रा अनाज मंडी, नेचलगढ़, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, रेलवे रोड, एमबीडी चौक, मेन बाजार, श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर, सराफा बाजार, हनुमान चौक, मित्र सेन चौक, एचवीए इंटर कॉलेज और सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर (राधा नवरंगी लाल) आदि पारंपरिक मार्गों से होते हुए श्री बालाजी मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे पीछे श्री बालाजी महाराज की स्वर्णिम रथ रहा जिसे श्रद्धालु रस्सों की मदद से हाथों से खींचकर पैदल चल रहे थे। शोभायात्रा के मार्ग पर जगह-जगह समाजसेवी संगठनों और व्यापारियों ने श्रद्धालुओं के लिए मीठा शरबत, कढ़ी चावल, हलवा, फल आदि की सेवा भी की। इस मौके पर डॉ. राधेश्याम गर्ग, डॉ. रजत जिंदल, अजय अग्रवाल, अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, महामंत्री विजय मंगल, मनोज गर्ग, अरुण अग्रवाल, चौधरी राजपाल सिंह, नितिन गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, राजू सैनी, सचिन शर्मा अमित सिंघल व विशाल गर्ग आदि रहे। अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि श्री बालाजी जन्मोत्सव की कड़ी में 12 अप्रैल को जागरण और 16 अप्रैल को संकट मोचन महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जागरण के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सैनी होंगे। शोभायात्रा के मद्देनजर पुलिस की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।

शोभायात्रा में शक्ति लगने के बाद मूर्छित पड़े लक्ष्मण जी और हवा में घूमते हनुमान की झांकी- फोटो : DEVBAND

शोभायात्रा में शामिल दशानन रावण की झांकी- फोटो : DEVBAND

शोभायात्रा में शामिल भव्य झांकी- फोटो : DEVBAND

देवबंद में श्री बालाजी जन्मोत्सव पर बालाजी महाराज की पूजा अर्चना करते राज्यमंत्री बृजेश सिंह- फोटो : DEVBAND