{"_id":"64ff20ff7b53a554c1061379","slug":"grand-consecration-of-idols-after-circumambulation-in-nyamu-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-7277-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: न्यामू में परिक्रमा के बाद मूर्तियों की भव्य प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: न्यामू में परिक्रमा के बाद मूर्तियों की भव्य प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा फोटो
चरथावल। न्यामू गांव के हनुमान मंदिर में हनुमान जी सहित अनेक मूर्तियों की भव्य परिक्रमा कराई गई। प्रमुख मार्गों पर ग्रामीणों ने शोभायात्रा में शामिल देवी देवताओं की मूर्तियों के समक्ष मत्था टेका।
गांव में निर्मित चार मंजिले मंदिर में अलग-अलग मूर्तियों की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इसके बाद मंदिर से पूरे गांव में परिक्रमा कराई। निचले तल पर पंचमुखी भगवान हनुमान की मूर्ति को प्रतिष्ठित किया गया। दूसरे मंजिल पर संजीवनी बूटी लाते हनुमान जी के अलावा मंदिर प्रांगण में श्रीराम परिवार और शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। मंदिर प्रांगण में आयोजित जागरण में कलाकारों ने अनूठी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। राजू नायक, संजय कुमार, राज कुमार, मनोज नायक, डाक्टर धनप्रकाश शर्मा, मुकेश त्यागी, नरेंद्र पांचाल, जोनी त्यागी, विष्णु आदि मौजूद रहे।