फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government working for the differently-abled: Kapil Dev

दिव्यांगों के लिए काम कर रही सरकार: कपिलदेव

Sat, 13 Mar 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Government working for the differently-abled: Kapil Dev
सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों कृत्रिम अंग भेंट करते राज्यमंत्री ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिव्यांगों के लिए काम कर रही सरकार: कपिलदेव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल कार्यक्रम में अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगों को लेकर संवेदनशील है, इनके लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

कपिलदेव ने कहा कि दिव्यांग भी हमारे परिवार का एक हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दिव्यांगों के लिए कार्य कर रहे हैं। हीन भावना को निकालने के लिए लगातार इनको मजबूत किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य दिव्यांगों को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इस अवसर पर 75 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल दी गई। 40 को व्हीलचेयर, दस को बैसाखी जोड़ा, 22 को कान की मशीन और तीन दिव्यांगों को ब्लाइंड स्टीक दी गई। कार्यक्रम में सीडीओ आलोक यादव ने दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्कूल प्रबंध समिति के संजय अग्रवाल, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र कुमार, भाजपा के पदाधिकारी और विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। दिव्यांग उपकरण पाकर खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed