{"_id":"631e2d76b2c0920de736b1a6","slug":"government-should-start-sugar-mills-in-the-first-week-of-october-dr-punjab-singh-devband-news-mrt60485936","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में चलवाए चीनी मिले : डा. पंजाब सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में चलवाए चीनी मिले : डा. पंजाब सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में चलवाए चीनी मिलें : डा. पंजाब सिंह
देवबंद। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बैठक में किसानों ने सरकार से गन्ना पेराई सत्र अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में आरंभ कराने की मांग की। इसके अलावा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान चीनी मिलों से शीघ्र दिलावने समेत अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया।
संगठन के जिला महामंत्री हाजी मौ. अब्बास के भायला रोड स्थित आवास पर हुई बैठक में प्रदेश महासचिव डॉ. पंजाब सिंह ने गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, चीनी मिलों को अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में चलवाने, नगर में चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर रात्रि में होने वाली विद्युत कटौती को बंद कराने की मांग की। इसके अलावा गांगनौली समेत अन्य चीनी मिलों पर गत वर्ष का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान आगामी पेराई सत्र से पूर्व दिलवाने, जो चीनी मिलें पूरा गन्ना नहीं ले पा रही हैं, उनके क्षेत्र में दूसरी चीनी मिल को अपने क्रय केंद्र खोलने की अनुमति देने और देवबंद में गृहकर सबसे ज्यादा है इसे कम कराने की मांग की है। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष रईस मलिक, सुशील कुमार, अशोक त्यागी, फरमान अली, आजाद सिंह, दीपक त्यागी, राजा, अथर, शहजाद व हाजी इस्लाम आदि रहे।