फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government should not play with the living allowance of retired people: Sharma

सेवानिवृत्त लोगों के जीवन यापन भत्ते से खिलवाड़ ना करे सरकार : शर्मा

Tue, 24 Jun 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Government should not play with the living allowance of retired people: Sharma
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष इंजीनियर बीआर शर्मा ने कहा कि सरकार को सेवानिवृत्त लोगों के जीवन यापन भत्ते से खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है। सह संयोजक उमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि पेंशनर्स के हितों में कदम उठाए जाने चाहिएं।
ऑल इंडिया स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर पेंशनर्स कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियमों और देश की संचित निधि से पेंशन देनदारी पर व्यय के सिद्धांतों के वैद्यकरण से संबंधित विधेयक संसद से पारित हो जाने के कारण केंद्र सरकार को पूर्व पेंशनरों और वर्तमान पेंशनरों में विभेद करने का अधिकार प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रविंद्र नागर ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को मिलने वाली सुविधाओं से कोई छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। फेडरेशन के जिला संयोजक इंजीनियर बीबी गुप्ता, डीपी जैन, यूसी वर्मा, रामबीर सिंह, ईश्वर सिंह बालियान, एमडी शर्मा, डीके गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, सीताराम, पीके गुप्ता, केके शर्मा, लोकेश चंद्र, आरके गोयल, बीबी शर्मा, गजपाल शर्मा, रियाज अहमद उपस्थति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed