{"_id":"5deff02d8ebc3e8810439156","slug":"government-should-make-expensive-haj-pilgrimage-cheaper-ulama-devband-news-mrt4581062157","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी हज यात्रा को सस्ता करे सरकार, विशेष ध्यान दे: उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी हज यात्रा को सस्ता करे सरकार, विशेष ध्यान दे: उलमा
विज्ञापन
कारी इस्हाक गोरा
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगी हज यात्रा को सस्ता कराए सरकार: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। मुकद्दस हज यात्रा को महंगा किए जाने को लेकर उलमा का कहना है कि हज यात्रा को महंगा कर सरकार मुस्लिम विरोधी होने का सबूत दे रही है। जबकि होना यह चाहिए कि इबादत के मामलों में सरकार को विशेष योगदान देना चाहिए। ताकि मुल्क के लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि बीजेपी सरकार मुस्लिम विरोधी है। क्योंकि केंद्र में सत्ता में आने के बाद इस सरकार ने तीन तलाक और कश्मीर जैसे खालिस मुसलमानों के मामलों में बिना वजह हस्तक्षेप किया, जिसका उसे कोई हक नहीं है। इतना ही नहीं अब सरकार हज जैसी मुकद्दस यात्रा को भी नहीं छोड़ रही है। कहा कि सरकार को चाहिए कि वह हज यात्रा को सस्ता करे ताकि लोग आसानी से हज कर सकें। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक कारी इसहाक गोरा ने कहा कि इबादत के मामले में लोगों पर अधिक भार डालने के बजाए सरकार को पूरा योगदान देना चाहिए। हज यात्रा इतनी महंगी हो गई है कि वह हर किसी के बस से बाहर हो चली है। जबकि सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है। फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह धार्मिक मामलों में अपने नागरिकों की मद्द करे और उन्हें इतना आसान कर दे कि इसकी किसी को कोई दिक्कत न उठानी पड़ी। हज यात्रा महंगी होने से मध्यम परिवार के लोग मुकद्दस जगह पर जाने की सोच भी नहीं सकते। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि वह इस ओर ध्यान दे और हज यात्रा के खर्च को कम से कम करने का काम करें।

मुफ्ती अरशद फारूकी- फोटो : DEVBAND

मुफ्ती अरशद कासमी- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन