{"_id":"60c25de98ebc3ef4362d87da","slug":"government-should-give-financial-help-to-the-families-of-those-who-died-of-corona-muzaffarnagar-news-mrt542167368","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मरने वालों को मुआवजा दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मरने वालों को मुआवजा दे सरकार
विज्ञापन
कोरोना से मरने वालों के परिजनों को आर्थिक मदद दे सरकार
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संगठन नागरिक अधिकार मंच ने जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की है। डीएम कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को एक ज्ञापन दिया और सभी ग्रामों में चिकित्सा केंद्र बनवाने की मांग रखी। कोरोना से मृतकों को मुआवजा देने की मांग की गई।
कोरोना महामारी में मृतकों के परिवार को क्षतिपूर्ति दिलवाने के संबंध में ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा समय पर अपने कर्तव्यों का पालन न करने के कारण कोरोना महामारी में कई लोगों की जान जा चुकी है। इस महामारी की पहली लहर का गांवों में कोई असर नहीं था। यदि जिले का स्वास्थ्य विभाग अपने कर्तव्य का पालन करते हुए जो स्वास्थ्य केंद्र गांव में पहले से ही थे। उनका सही रखरखाव करके सुचारु रूप से संचालन कराते। जिन गांवों में स्वास्थ्य केंद्र नहीं थे वहां स्वास्थ्य केंद्र बनवाते तो जिस स्तर पर गांवों में महामारी फैली थी उतनी नहीं फैलती।
किसी को अपनी जान से भी हाथ धोना नहीं पड़ता। मौलिक अधिकारों का हनन सरकारी स्तर पर हुआ है जिसके लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार को कोरोना महामारी में मरने वाले मृत व्यक्तियों के परिवारों को जीवन यापन करने के लिए मुआवजा आदि सहायता देनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह, जिलाध्यक्ष पवन कुमार राणा, कपिल कुमार पाल आदि शामिल रहे।