{"_id":"61e078f90428204af86d20a8","slug":"government-should-be-like-this-give-employment-to-youth-muzaffarnagar-news-mrt573325616","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी होनी चाहिए सरकार, युवाओं को दे रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी होनी चाहिए सरकार, युवाओं को दे रोजगार
विज्ञापन
अभिषेक कुमार भौरा कलां
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसी होनी चाहिए सरकार, युवाओं को दे रोजगार
मुजफ्फरनगर। लोकतंत्र के उत्सव के लिए गहमागहमी शुरू हो गई। विधान सभा चुनाव को लेकर चौपाल और नुक्कड़ों पर चर्चाएं शुरू है। यहां पहले चरण में चुनाव है। तीस साल तक की उम्र का आंकड़ा देखें तो जिले में संख्या पांच लाख हैं। ऐसे में युवाओं की चाहत है कि चुनाव स्वच्छ हों और राष्ट्र हित में इस प्रक्रिया को जाति-मजहब और धर्म से मुक्त बनाया जाएं। नई सरकार नौजवानों को रोजगार के अवसर मुहैया कराए। नौकरियों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे और योग्यता के अनुसार काम करने का मौका मिलें।
बुढाना क्षेत्र के बड़कता गांव की ग्रेजुएशन कर चुकीं प्राची का मानना है चुनाव में प्रत्याशियों से युवाओं की अपेक्षा रोजगार को लेकर है। सरकार रोजगार देने के वादे पर खरी उतरे। भावी सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार का साया नहीं रहे।
डी फार्मा का कोर्स करने वाले बुढ़ाना कस्बे के पीयूष कहते है जनप्रतिनिधियों को आम जन की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए। चुनाव में कामयाबी के बाद लोगों का भरोसा कायम रखने से अच्छा लोकतंत्र कायम रहेगा। युवाओं को रोजगार मुहैया हों।
विज्ञापन
सिकंदरपुर निवासी सिविल इंजीनियर नितिन पाल कहते है निस्वार्थ सेवा का संकल्प लेकर चुनाव जितने वाले जनप्रतिनिधि से क्षेत्र का विकास होगा। युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध हों। सरकार सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए।
चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज की छात्रा चरथावल देहात निवासी साजिया प्रवीण का मंतव्य है कि प्रकृति के साथ ऋतु परिवर्तन की तरह समय से चुनाव जरूरी है। कोरोना में कड़ी सुरक्षा के साथ चुनाव हों, ताकि सब सुरक्षित रहें। जाति बिरादरी और धर्म पर वोट मांगने वालों से परहेज करें।
पुरकाजी के गांव फलौदा निवासी विशांक त्यागी रोजगार से उन्नति का मार्ग प्रशस्त होने की बात कहते है। नौजवान देश की धरोहर है। युवाओं की उन्नति में देश और प्रदेश खुशहाली निहित है। ऐसी सरकार हों, जो नई पीढ़ी को योग्यतानुसार रोजगार मुहैया कराएं।
खतौली निवासी कंप्यूटर इंजीनियर शिवम सैनी कहते है कोविड काल में चुनाव ऐतिहासिक बनने जा रहा है। आयोग जनसभा अथवा भीड़ वाले प्रचार पर हर चरणों में पाबंदी लगाकर वर्चुअल चुनाव कराएं। हर दल इसमें सहयोग करें। इससे सभी का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
भौराकलां निवासी अभिषेक आईटी कंपनी में बंगलुरू में तैनात है। कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम के चलते घर पहली बार लोकतंत्र के उत्सव में वोट डालेंगे। कहते है चुनाव में धनबल और बाहुबल के प्रयोग पर पूरी तरह विराम लगना चाहिए।
कस्बा शाहपुर के युवा व्यापारी मनोज सिंघल कहते है कस्बे में बस स्टैंड ना होना बड़ी समस्या है। जनप्रतिनिधि चुनावी वादों पर खरा उतरे। आमजन के दुख दर्द में शामिल हों। बिना भेदभाव क्षेत्र का विकास हों। मजबूत लोकतंत्र के लिए हर मतदाता वोट दें।
जिले में युवाओं का आंकड़ा
उम्र संख्या
18-19 24705
20-29 470263

प्राची - फोटो : MUZAFFARNAGAR

पीयूष- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नितिन पाल - फोटो : MUZAFFARNAGAR

छात्रा साजिया प्रवीण- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विशांक त्यागी फलौदा- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शिवम सैनी खतौली- फोटो : MUZAFFARNAGAR