फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Government is taking special steps to end corruption'

‘भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए सरकार उठा रही है विशेष कदम’

Fri, 10 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
'Government is taking special steps to end corruption'
बुढ़ाना में निजी कार्यक्रम में पहुंचे अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चंद्रा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे में निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चंद्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए सरकार विशेष कदम उठा रही है। सीएम पोर्टल या सीएम ई-मेल पर भेजी गई शिकायत अथवा समस्या का समाधान होता है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चंद्रा शुक्रवार को कस्बे के कांग्रेस नेता रघुनंदन त्यागी के आवास पर निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सरकार विशेष कदम उठा रही है। भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों अथवा किसानों की सभी समस्याओं का समाधान अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएम पोर्टल व सीएम ई-मेल पर भेजी गई समस्या या शिकायत का समाधान होता है। जिसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की ओर से हर बेरोजगार को रोजगार देने का काम किया जा रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बाजार की साप्ताहिक बंदी कड़ाई से लागू की जा रही है। साप्ताहिक बंदी से बाजार में काम करने वाले मजदूरों को एक दिन का अवकाश मिल सके। बुढ़ाना में वह अपने मित्र से मिलने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed