{"_id":"639e09622129204f6a402b10","slug":"government-has-come-out-to-wake-up-against-inflation-unemployment-naseemuddin-muzaffarnagar-news-mrt6181800140","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ सरकार को जगाने निकले हैं: नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ सरकार को जगाने निकले हैं: नसीमुद्दीन
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते कांग्रेस नेता
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा का उद्देश्य देश में भाईचारे को मजबूत करना है। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सरकार को जगाने का काम भी कर रहे हैं। प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा रामपुर तिराहे से प्रारंभ होकर आर्यसमाज मंदिर में संपन्न हुई। मार्ग में कई स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ।
प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा रामपुर तिराहे से प्रात: नौ बजे प्रारंभ हुई, जहां सबसे पहले प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को वंदन करते हुए सामूहिक राष्ट्रीय गान गाकर ध्वजारोहण किया। यात्रा रामपुर तिराहे से होते हुए रुड़की चुंगी होते हुए शेरपुर गांव पहुंची। पूर्व प्रधान शराफत के नेतृत्व में स्वागत हुआ। सहारनपुर बस स्टैंड पर धीरज महेश्वरी ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सतीश शर्मा पूर्व मंत्री, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा और अब्दुल्ला आरिफ का पगड़ी पहनाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया। वाल्मीकि मंदिर और शनि मंदिर पर माल्यार्पण हुआ। कांग्रेसियों ने अहिल्याबाई होल्कर चौक पर माल्यार्पण किया और शिव चौक पर माथा टेका। मीनाक्षी चौक से होते हुए यात्रा आर्य समाज मंदिर पहुंची। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने धन्यवाद भाषण के साथ यात्रा के समापन की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 102 दिनों से भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को एक सूत्र में बांधने के लिए कन्याकुमारी से निकले हुए हैं। प्रांतीय स्तर की यात्रा 22 दिसंबर को समापन होगी। यात्रा में पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष तेगबहादुर सैनी, नासिर सिद्दीकी आदि रहे।