{"_id":"62ffd8f3155bf13b7101cae7","slug":"government-harassing-farmers-will-besiege-the-headquarters-on-august-22-muzaffarnagar-news-mrt601689279","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का उत्पीड़न कर रही सरकार, 22 अगस्त को घेरेंगे मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का उत्पीड़न कर रही सरकार, 22 अगस्त को घेरेंगे मुख्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण और उत्पीड़न कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 22 अगस्त को संगठन की ओर से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
गांव खोजा नगला में मनसब के आवास पर भाकियू तोमर की पंचायत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इसके बावजूद भी सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। भ्रष्टाचार से किसान त्रस्त है, जिस पर लगाम लगनी चाहिए। संगठन किसानों को न्याय दिलाने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ेगा। गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। मिल गन्ने का बकाया भुगतान तुरंत करें। खाद, पेस्टीसाइड के दाम चरम पर हैं, पेट्रोल डीजल के दाम आधे होने चाहिए। 22 अगस्त को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरने-प्रदर्शन में मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, शामली, बागपत, बिजनौर और उत्तराखंड से किसान शामिल होंगे। इस मौके पर पवन त्यागी, मुकेश गुर्जर, अजय त्यागी, कलीम प्रधान, आजम, जमीर अहमद, अंकित गुर्जर, सैय्यद हसन, अरशद, अमजद, इब्राहिम, फरमान, अतहर, मुकर्रम, देवेंद्र त्यागी, अनुराग और शहजाद मौजूद रहे।