{"_id":"58af37c24f1c1b701cb24651","slug":"government-grain-warehouse-full-of-illegal-catch","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अनाज से भरा अवैध गोदाम पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अनाज से भरा अवैध गोदाम पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
अवैध गोदाम में छापा मारने पहु्ंचे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना में खाद्य विपणन विभाग के गोदाम से सटे निजी गोदाम पर एसडीएम और आपूर्ति निरीक्षक की टीम ने छापा मारकर सरकारी सस्ते गल्ले का भारी मात्रा में गेहूं का स्टॉक पकड़ा। इस गोदाम में मजदूर सरकारी कट्टों से गेहूं निकालकर सादे कट्टों में पलट रहे थे। एसडीएम के साथ पहुंची टीम को देखकर हेराफेरी करने वाले कर्मचारी और आरोपी दीवार फांदकर भाग गए।
एसडीएम श्याम अवध चौहान को मुखबिर द्वारा खाद्य विपणन विभाग के गोदाम से सटे निजी गोदाम में सरकारी सस्ते गल्ले के गेहूं की सूचना मिली थी। एसडीएम ने बृहस्पतिवार को आपूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर गोदाम पर छापा मारा। एसडीएम भी यहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। इसी बीच गोदाम में काम कर रहे लोग दीवार फांदकर भाग गए। एसडीएम ने बताया कि इस गोदाम में करीब 664 कट्टे सरकारी गेहूं के मिले हैं।
सरकारी मोहर लगे कट्टों से इस गेहूं को सादे कट्टों में भरकर शील करने का खेल यहां चल रहा था। आश्चर्य की बात तो यह है कि विपणन विभाग के सरकारी गोदाम से सटे हुए इस निजी गोदाम के बीच एक दरवाजा बना हुआ है। जिस दरवाजे से दोनों गोदामों में आवागमन होता है। गेहूं कहां से आया और कहां जाना था, इस प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गेहूं को एसडीएम के निर्देशों पर आपूर्ति निरीक्षक द्वारा खाद्य विपणन विभाग के अधिकारी माठू लाल की सुपुर्दगी में दिया गया है। निजी गोदाम के पास मिले ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। ट्रैक्टर मालिक और गोदाम के मालिक के बारे में पता किया जा रहा है। सारे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।