फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government communication house started after four years

चार साल बाद शुरू हुआ राजकीय सम्प्रेक्षण गृह

Tue, 02 Mar 2021 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Government communication house started after four years
आर्यपुरी स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का भवन के बाहर तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चार साल बाद शुरू हुआ राजकीय संप्रेक्षण गृह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के आर्यपुरी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का संचालन यहां चार साल बाद प्रारंभ हो गया है। जनवरी 2017 में यहां के बाल अपचारी नोएडा शिफ्ट हो गए थे।

नए भवन के निर्माण के कारण राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर के बाल अपचारी को नोएडा शिफ्ट किया गया था। जनवरी 2017 में जब किशोरों को शिफ्ट किया गया, तब यहां संख्या लगभग 60 थी। छह माह में निर्माण की बात कही गई थी। विभाग की लापरवाही के चलते चार साल में जाकर निर्माण पूरा हुआ। निर्माण पूरा होने के बाद सोमवार की शाम 38 बाल अपचारी यहां पहुंच चुके हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन ने बताया कि पुलिस सुरक्षा में समस्त 38 किशोर यहां पहुंचे हैं। सहारनपुर मंडल के 80 किशोर नोएडा में इस समय थे, जिनमें से मुजफ्फरनगर जनपद के 38 यहां आ गए हैं। शामली जनपद के शामली भेजे गए हैं। सहारनपुर जनपद के भी यहीं पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed