{"_id":"62716ad606005a58355883a2","slug":"gotskar-arrested-in-encounter-muzaffarnagar-news-mrt587101345","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड में गौतस्कर गिरफ्तार, बंधी हालत में गोवंश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड में गौतस्कर गिरफ्तार, बंधी हालत में गोवंश बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बझेडी रोड पर मुठभेड़ के दौरान थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने एक चोरी की कार, तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने कार में बंधक हालत में गोवंश बरामद किया है।
मंगलवार को थाना सिविल लाइन पुलिस ने बझेडी रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, तब कार सवार आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मुठभेड में दबोच लिया। उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने कार में एक गोवंश को बंधक हालत में बरामद किया।
थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इसरार कुरैशी पुत्र उमरदराज निवासी दक्षिणी खालापार है। उससे एक सैंट्रो कार, तमंचा बरामद किया। कार में बांध कर डाले गोवंश को वध के लिए ले जाया जा रहा था। फरार साथियों के नाम अकरम अंसारी निवासी मक्कीनगर व परवेज कुरैशी उर्फ बबलू निवासी खालापार बताए हैं। बरामद गौवंश दो दिन पूर्व रुड़की रोड स्थित एक मकान के बाहर से चोरी किया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।