{"_id":"659ef4169bb7d237b900d0a7","slug":"goods-worth-rs-51-lakh-stolen-from-tower-recovered-seven-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-14896-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मेरठ, बुलंदशहर, राजस्थान के लिए खास\nमुजफ्फरनगर - टावर से चुराया 51 लाख का माल बरामद, सात दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मेरठ, बुलंदशहर, राजस्थान के लिए खास मुजफ्फरनगर - टावर से चुराया 51 लाख का माल बरामद, सात दबोचे
Thu, 11 Jan 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
- गिरोह की दो कार भी कब्जे में ली हैं, माल को दिल्ली बेचने जा रहे थे बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस ने मोबाइल टावरों से सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को दो टावरों से चुराए 51 लाख रुपये के माल सहित पकड़ा है। गिरोह की दो कार भी कब्जे में ली हैं। गिरोह के सदस्य माल को दिल्ली बेचने जा रहे थे।
एसपी देहात संजय कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह ककरौली थाना पुलिस ने जटवाड़ा नहर की पटरी के पास चेकिंग के दौरान शक के आधार महिंद्रा एक्सयूवी और सेंट्रो कार को रोका। दोनों वाहनों में मोबाइल टावर से चुराया हुआ सामान बरामद हुआ। इस दौरान पुलिस ने आमिर, निवासी के-1142 लोहिया नगर मेरठ, वाहिद व जावेद निवासीगण रामनगर थाना तिजारा जिला अलवर (राजस्थान), अनस, निवासी जटवाड़ा गांव थाना ककरौली, दो भाई इकराम व सलमान व मोहम्मद दिलशाद निवासी मोहल्ला रोगन गिरान कस्बा जहांगीराबाद थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर को पकड़ा। इकराम गिरोह का सरगना है।
गिरोह के सदस्य घटना के समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करते। इस गिरोह ने छह जनवरी की रात गिरफ्तार आरोपी अनस ने अपने घर में लगे इंडस मोबाइल टावर से साथियों के साथ सामान चोरी किया था। घटना करने के लिए उसने ही गिरोह को बुलाया था। इस गिरोह ने बुढ़ाना मैन बाजार में स्टेट बैंक के पास लगे मोबाइल टावर से भी सामान चुराया था। राजस्थान, हरियाणा में भी यह गिरोह कई घटनाएं कर चुका है। अब यह गिरोह चुराए माल को एकत्र कर बेचने के लिए दिल्ली जा रहा था। गिरोह से लगभग 51 लाख 60 हजार रुपये का माल बरामद हुआ है। घटना में प्रयुक्त दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। गिरोह को इकराम के नाम से पंजीकृत किया जाएगा।