फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Goods stolen by breaking the locks of Shiv Mandir in Khatauli

शिव मंदिर के ताले तोड़कर सामान चोरी, श्रद्धालुओं में रोष

Mon, 08 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Goods stolen by breaking the locks of Shiv Mandir in Khatauli
शिवमंदिर के ताले तोड़कर सामान चोरी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। रविवार की रात चोरों ने सैनीनगर में स्थित शिव मंदिर के गेट के ताले तोड़कर दानपात्र से नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सीओ और इंस्पेक्टर ने घटना स्थल पर पहुुंचकर मौका मुआयना किया। मंदिर में चोरी होने से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।

सीओ ऑफिस के निकट सैनीनगर में स्थित शिव मंदिर में रविवार रात चोर ताला तोड़कर दाखिल हुए और चोरी कर ली। सोमवार सुबह जब मंदिर के पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्होंने ताला टूटा हुआ देखा। उन्होंने मंदिर में चोरी होने की सूचना आसपास के लोगों को दी। कुछ ही देर में मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद सीओ आशीष प्रताप सिंह भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मंदिर के पुजारी पंडित मधुसूदन शास्त्री ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि दो मूर्ति मेटल की, छह पीतल की बड़ी मूर्ति, 3500 रुपये की नगदी के अलावा दान पात्र तोड़कर उसमें रखी नगदी आदि सामान चोर चुराकर ले गए। कोतवाली में दी गई तहरीर पर मंदिर के पुजारी के अलावा वहां के श्रद्धालु राजेंद्र सैनी, रवि सैनी, सोनू सैनी, सुरेश सैनी, ब्रहम सिंह सैनी, राजेश्वर सैनी, विनोद सैनी, राजपाल सैनी, स्वराज, रविंद्र, मुकेश आदि ने भी अपने हस्ताक्षर किए। सभी ने मंदिर में चोरी करने वाले चोरों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग की। पुलिस ने श्रद्धालुओं को समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन भी दिया है। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed