{"_id":"62a6208dc26c224ecd54d7f1","slug":"good-behavior-vegetarian-diet-and-beautiful-thoughts-will-make-life-successful-muzaffarnagar-news-mrt5926176146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा व्यवहार, शाकाहारी आहार और सुंदर विचार से सफल होगा जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा व्यवहार, शाकाहारी आहार और सुंदर विचार से सफल होगा जीवन
विज्ञापन
शाहपुर में सामायिक करते जैन श्रद्धालु ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। कस्बे में जैन संत गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्रद्धा महोत्सव को सामयिक दिवस के रूप में मनाया गया। साध्वी ज्योति महाराज ने कहा कि अच्छा व्यवहार , शाकाहारी आहार व सुंदर विचार ही जीवन को सफल बनाने के मूल मंत्र है।
कस्बे के मोहल्ला महाजनान में स्थित जैन स्थानक में गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्रद्धा महोत्सव को सामयिक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में महा साध्वी ज्योति महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए तीन मूल मंत्र अच्छा व्यवहार, शाकाहारी आहार व सुंदर विचार है। जीवन में यदि सफलता के साथ साथ शांति प्राप्त करनी हो तो इन तीनों मूल मंत्र को अपने जीवन में अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि मनुष्य के पास कितना भी धन हो परंतु धर्म ध्यान नहीं है, तो जीवन व्यर्थ है।
साध्वी सुगंध महाराज ने कहा कि सामयिक का अर्थ होता है, समय का सदुपयोग करना। सामयिक करने से मन, वचन व काया एकाग्र होती है और मन को शांति प्राप्त होती है। प्रमुख समाज सेवी मनमोहन जैन, चतरसैन सैनी, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी व पूर्व चेयर पर्सन सुषमा सैनी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र जैन , शीलचंद जैन , सतीश जैन , संजीव जैन , बालेश जैन , सुंदरलाल जैन , भूषनलाल जैन , पीयूष जैन अरिहंत जैन , दीपक जैन , राकेश जैन , पुनीत जैन , पारस जैन , रजत जैन व हर्षित जैन आदि का विशेष योगदान रहा ।