फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gold worth 76 lakhs was lying under the open sky for four days

चार दिन खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा 76 लाख का सोना

Tue, 16 Nov 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Gold worth 76 lakhs was lying under the open sky for four days
चार दिन खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा 76 लाख का सोना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भगतसिंह रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम से चोरी किया गया 76 लाख का सोना चार दिन तक खुले आसमान के नीचे लावारिस पड़ा रहा। सोमवार को आरोपी इस सोने के बॉक्स को बेचने के लिए मेरठ जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने दबोचकर शत-प्रतिशत बरामदगी कर वाहवाही लूट ली।
शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम से गत छह नवंबर की शाम 76 लाख कीमत की 46 सोने की चेन का बॉक्स चोरी करने के बाद आरोपी तुषार शर्मा ने शाम के समय दो बार शोरूम के बाहर से निकलते हुए हालात का जायजा लिया। किसी को चोरी की भनक न होने पर आरोपी घर चला गया। इसके बाद शोरूम के सेल्समैन अभिषेक शर्मा व तुषार शर्मा ने चोरी किए गए सोने को बेचने का प्रयास किया, लेकिन हाई-प्रोफाइल मामला होने के चलते किसी ने इसे नहीं खरीदा। इस पर आरोपियों ने सोने का यह बॉक्स एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच फेंक दिया, जो चार दिन तक खुले आसमान के नीचे लावारिस पड़ा रहा। पुलिस के अनुसार, सोमवार को आरोपी इस सोने के बॉक्स को वहां से निकालकर बेचने के लिए मेरठ जा रहे थे और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

डेढ़ माह पूर्व लिखी गई थी चोरी की पटकथा
चोरी की घटना को सेल्समैन अभिषेक शर्मा की मिलीभगत से अंजाम दिया गया था। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चोरी की घटना की पटकथा करीब डेढ़ माह पूर्व लिखी गई थी। इसमें ज्वेलरी शोरूम के दो पूर्व कर्मचारी केतन उर्फ कन्नू, कन्हैया वर्मा उर्फ मोंटी और वर्तमान कर्मचारी अभिषेक शर्मा शामिल थे। उस समय चोरी कराने के लिए कोई व्यक्ति न मिलने पर योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया, लेकिन पूर्व कर्मचारियों की इस योजना को अभिषेक शर्मा ने तुषार शर्मा के साथ मिलकर परवान चढ़ाया और छह नवंबर को सफलतापूर्वक शोरूम से डेढ़ किलो सोने का बॉक्स चोरी करा दिया। चोरी की जानकारी जब योजना बनाने वाले पूर्व कर्मचारियों केतन उर्फ कन्नू व कन्हैया वर्मा को हुई तो उन्होंने अभिषेक शर्मा पर चोरी हुए सोने में बराबर का हिस्सा मांगा, इसे लेकर उनके बीच तकरार भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनियोजित तरीके से की 76 लाख की चोरी
ज्वेलरी शोरूम में हुई डेढ़ किलो सोने की चोरी बेहद सुनियोजित तरीके से की गई। चोरी के लिए शोरूम के सेल्समैन अभिषेक शर्मा ने पहले ही शोरूम का एक खाली बैग तुषार शर्मा को दे दिया। चोरी के दिन इसी खाली बैग को लेकर तुषार शोरूम में पहुंचा, जिसे गेट पर बैठे गार्ड ने रोका तो उसने पूर्व में खरीदे जेवर बदलने की बात कही। इस पर गार्ड ने उसे बैग समेत अंदर भेज दिया। पहले से निर्धारित योजना के तहत तुषार सेल्समैन अभिषेक शर्मा के काउंटर पर पहुंचा, जहां पहले से ही उसने डेढ़ किलो सोने की चेन का बॉक्स आगे की तरफ रखकर उसके पीछे एक-एक कर सात-आठ बॉक्स रखे हुए थेे, ताकि चेन का बॉक्स चोरी करते हुए किसी की नजर न पड़े। इस दौरान अभिषेक अन्य सेल्समैनों को भी बातों में उलझाए रहा, ताकि तुषार आसानी से उक्त बॉक्स चोरी कर सके। बॉक्स चोरी होने के बाद अभिषेक भी उक्त काउंटर से हट गया। चोरी इतने शातिराना अंदाज से की गई कि सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बावजूद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई।

अमर उजाला ने पहले ही दिन जता दिया था शो रूम कर्मचारी पर शक
जिस दिन चोरी की घटना हुई, अमर उजाला ने खबर में उसी दिन शो रूम के किसी कर्मचारी की सांठगांठ होने का अंदेशा जता दिया था।क्योंकि जिस तरह चोरी हुई थी, उसमें साफ नजर आ रहा था कि यह चोरी बिना सेल्समैन की मिलीभगत के नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed