{"_id":"61438a2a8ebc3efefb7100ac","slug":"gold-chain-stolen-from-saraf-s-shop-muzaffarnagar-news-mrt55654207","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान से सोने की चेन चोरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की दुकान से सोने की चेन चोरी की
विज्ञापन
सराफ की दुकान से सोने की चेन चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी में दुकान पर जेवरात खरीदने आई दो महिलाओं और एक युवक ने सराफ की दुकान से सोने की चेन चोरी कर ली।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के चौड़ी गली में शिवम की ज्वैलर्स की दुकान है। बुधवार शाम दुकान पर दो महिला और एक युवक पहुंचा। महिलाओं ने सराफ से सोने का गले का सेट दिखाने के लिए कहा। इसी बीच महिलाओं ने एक सोने की चेन और दो मोती चोरी कर लिए। कुछ देर बाद तीनों बिना खरीदारी किए ही चले गए। तीनों के जाने के बाद दुकानदार को जेवर चोरी होने की जानकारी मिली, तो उसने शोर मचाया। दुकानदार मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने उक्त तीनों की काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। तीनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। जिनकी मदद से पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।