फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gold chain looted from old lady returning from temple

मंदिर से लौट रही वृद्धा से सोने की चेन लूटी

Sat, 12 Oct 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gold chain looted from old lady returning from temple
मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी निवासी चिकित्सक की वृद्ध मां से एक्टिवा सवार दो युवकों ने सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मांडी की धर्मशाला के पास डा. रजत जिंदल रहते हैं। शनिवार शाम डा. रजत की वृद्ध मां रुकमणि देवी मंदिर गईं थीं। मंदिर से लौटते हुए जैसे ही वे घर के पास गली में पहुंची, पीछे से काले रंग के एक्टिवा पर हेलमेट लगाए हुए दो युवक पहुंचे और गले पर पीछे से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। झटके से वृद्धा सड़क पर गिरकर घुटनों में चोट लगने से घायल हो गईं। जब तक वे शोर मचा पाती, आरोपी फरार हो गए। वृद्धा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर सीओ मंडी हरीश सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

----------
भोपा रोड पर हादसे में बाइक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर शनिवार देर रात बाइक सवार दो युवकों को सामने से आते ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed