{"_id":"64b9273cf66734bd930ca9b7","slug":"gold-chain-looted-from-ghaziabad-businessman-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-3958-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गाजियाबाद के व्यापारी से सोने की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गाजियाबाद के व्यापारी से सोने की चेन लूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर गांव भैसी के निकट गाजियाबाद के व्यापारी की कार खराब हो गई। इसी बीच आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी चेन लूट ली। व्यापारी ने 112 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
गाजियाबाद निवासी व्यापारी अनुराग रोहेला किसी काम से मुजफ्फरनगर गए थे। काम समाप्त करके कार से लौट रहे थे। हाईवे पर भैसी के निकट उनकी कार खराब हो गई। वह कार के बाहर खड़े थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे वहां खड़े होने का कारण पूछा। इसी दौरान बदमाश उनके गले से दो तौले की सोने की चेन तोड़कर बाइक से भाग गए। पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। पीड़ित ने मामले की सूचना 112 नंबर पर दर्ज कराई। व्यापारी अपनी कार को टोचन कर गाजियाबाद के लिए चला गया।