फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Give us another chance

सीएम बोले, हमें एक और मौका दीजिए 

Wed, 20 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Give us another chance
मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आए। मंच संभालते ही उन्होंने भाजपा और बसपा को निशाने पर ले लिया। बातों-बातों में वह इशारा कर गए कि 2017 में सपा की लड़ाई भाजपा से ही होगी। अच्छे दिन का धोखा अबकी बार नहीं चलेगा, यह कहकर उन्होंने केंद्र सरकार को खरी-खरी सुनाई। हालांकि अखिलेश रालोद पर एकशब्द भी नहीं बोले। 
विज्ञापन


नसीरपुर की सभा में मौका भी था और समय भी। मुख्यमंत्री चुनावी रंग में नजर आए। सीएम सिर्फ 24 मिनट बोले, लेकिन उन्होंने भाजपा और बसपा को निशाने पर लिए रखा। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार हमारी योजनाओं पर अड़ंगे लगाती है। चार साल में पूरे देश में किसी भी प्रांत में इतने विकास कार्य नहीं हुए। अगर मुकाबला ही करना ही करना है तो हमारे काम से करें।
विज्ञापन


यूपी हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। सपा समाज को बांटती नहीं है। गांव, गरीब और किसान के साथ हर वर्ग के हित में नए फैसले लिए गए हैं। अच्छे दिन का नारा लगाकर बार-बार धोखा नहीं दिया जा सकता। उन्होंने सवाल किया कि दो साल में प्रदेश में भाजपा के 73 सांसदों ने क्या किया? सहारनपुर में मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर हुई रैली से किसानों को क्या मिला? मोदी भाषण से लुभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का जिम्मा सपा सरकार निभाएगी। दो हजार करोड़ की किसानों को मदद दी गई। खाद, सिंचाई और बिजली को बेहतर किया गया है, ताकि किसान खुशहाल हो सके। सीएम ने अपनी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सड़कें इतनी बनी हैं, जितनी किसी सरकार में नहीं बनी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से सूबे में पर्यटन बढ़ेगा। मेरठ-करनाल मार्ग के बाद मुजफ्फरनगर से सहारनपुर सड़क मार्ग फोरलेन तैयार कराया जा रहा है। बसपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बगावत ने बसपा को खत्म कर दिया है।

पिछले एक माह से यह नहीं पता कि बसपा कहां है। बसपा सुप्रीमो के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है। बसपा सरकार में बने हाथियों पर उन्होंने बुआजी को घेरा। मुस्कुराते हुए बोले हम समाजवादी और संस्कारी भी। लोग उन्हें बहनजी कहते हैं और हम बुआजी। कांग्रेस पर सीएम ने कोई खास चर्चा नहीं की। बस इतना कहा कि कांग्रेस सरकार के चीनी आयात करने से गन्ना उत्पादकों का नुकसान हुआ है। पश्चिम में खेती-किसानी को सियासत की धुरी माना जाता है। सीएम ने पूरे भाषण में कहीं भी रालोद और छोटे चौधरी का जिक्र नहीं किया।

बाबूजी से प्रभावित दिखाई दिए सीएम   
पूर्व डिप्टी सीएम नारायण सिंह और पूर्व सांसद संजय चौहान की सियासी विरासत को आगे ले जाने के लिए चंदन चौहान को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का वरदहस्त मिल गया है। नसीरपुर में सीएम जितने वक्त भी रहे, उन्होंने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चंदन को अहमियत दी। अपने भाषण में भी सीएम ने कहा कि बाबू नारायण सिंह सूबे के डिप्टी सीएम थे।


मैंने अपने पिता मुलायम सिंह यादव से उनके कार्यों को जाना। विधानसभा की कार्यवाही में उनके द्वारा किसान हित में उठाए गए मुद्दों को पढ़ा। वे गांव और गरीब के लिए चिंतित रहते थे। चंदन के टिकट की घोषणा तो नहीं हुई, लेकिन इतना तय है कि वह 2017 का चुनाव मीरापुर या खतौली सीट से लड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed