{"_id":"68c1dcab814ca603b108e52e","slug":"give-suggestions-uttar-pradesh-will-become-capable-and-developed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-153941-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सुझाव दीजिए, समर्थ और विकसित बनेगा उत्तर प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सुझाव दीजिए, समर्थ और विकसित बनेगा उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित आईटीआई में संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम उमेश मिश्रा : सूचना विभाग
मुजफ्फरनगर। समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के अंतर्गत संवाद के पहले दिन अधिकारियों, व्यापारी, उद्यमियों, शिक्षाविदों और नागरिकों ने अपने-अपने सुझाव दिए। मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में प्रदेश ने बढ़त हासिल की है।
मेरठ रोड स्थित आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त एवं नोडल अधिकारी अटल कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि देश को 2047 में विकसित देश बनाया जाए, उस रोड मैप को विचारों से और अधिक समृद्ध किया जा सकता है। प्रदेश में कुछ उपलब्धियां तो ऐसी हैं, जिस पर सभी को गर्व होना चाहिए। 2017 में प्रदेश की जीडीपी 13 लाख करोड़ रुपये थी और अब 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 को साकार करने की दिशा में जनपद के विजन डॉक्यूमेंट का निर्माण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना और नागरिकों की आकांक्षाओं को संज्ञान में लेते हुए नागरिकों को विकास में सहयोगी और सहभागी बनाते हुए गर्व की भावना को विकसित करना है। राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त आईएएस चौबे सिंह वर्मा, सेवानिवृत्त आईपीएस रंजन द्विवेदी, प्रोफेसर सुनीता शर्मा, हंसराज सिंह, सलेक चंद्र ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं और क्रियान्वयन की जानकारी दी। इस अवसर पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण , एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार राठौर, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, उपायुक्त उद्योग जैस्मिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस तरह दे सकते हैं सुझाव
अभियान के अंतर्गत नागरिक अपने सुझाव सीधे ऑनलाइन पोर्टल https://samarthuttarpradesh.up.gov.in पर भी दर्ज कर सकते हैं। कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं से विकसित उत्तर प्रदेश 2047 तक कैसे और बेहतरीन कर सकते हैं, इस पर सुझाव लिए गए। क्यूआर कोड पर स्कैन कर भी सुझाव दिए गए।