{"_id":"611413a18ebc3e7af241d0be","slug":"girls-were-seen-in-green-dress-on-hariyali-teej-muzaffarnagar-news-mrt5514823156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज पर हरी पोशाक में छात्राओं ने छाप छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज पर हरी पोशाक में छात्राओं ने छाप छोड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका में सावन में आने वाली हरियाली तीज के पर्व को अध्यापिकाओं ने बच्चों के साथ ऑनलाइन माध्यम से अपने विचारों को साझा कर बड़े धूमधाम से मनाया। हरियाली तीज के अवसर पर सभी विद्यार्थी व अध्यापिका हरी पोशाक में कक्षा में उपस्थित रहे।
ऑनलाइन कक्षा में अध्यापिकाओं ने वीडियो द्वारा विद्यार्थियों को तीज के बारे में जानकारी दी। तीज पर कविता सुनाई, मनमोहक नृत्य किया व तीज पर अपने विचार प्रस्तुत किए। नन्ही बालिकाओं ने सोलह शृंगार कर झूला झूला और स्वादिष्ट पकवान भी खाए। अदिति, अक्षिता, कृतवी, शिवन्या, अरण्या, आर्या, रमाइरा, माहिका, सानवी मालिक, रितिशा, तेजस्वी, अवनी, आवया, चैतन्य आदि ने बढ़-चढ़कर तीज के कार्यक्रम में भाग लिया। हरियाली तीज को सावन के विशेष पर्वों में से एक माना जाता है, ये दिन सुहागिन महिलाओं और कन्याओं के लिए सौभाग्य का दिन होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू अरोड़ा ने विद्यार्थियों को बताया कि हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन महादेव और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस मौके पर रत्ना अरोरा, एकता गर्ग, ग्रेस मार्टिन, राजकुमार, अनंत, योगेश आदि का विशेष योगदान रहा।