{"_id":"616b1dc8c166467da651ce4d","slug":"girls-should-be-highly-educated-for-the-upliftment-of-the-nation-goyal-muzaffarnagar-news-mrt56095316","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र के उत्थान को उच्च शिक्षित हों बेटियां: गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र के उत्थान को उच्च शिक्षित हों बेटियां: गोयल
विज्ञापन
चरथावल अग्रसेन कॉलेज में अग्रज्ञान ज्योति पत्रिका का विमोचन करते अतिथि
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
राष्ट्र के उत्थान को उच्च शिक्षित हों बेटियां: गोयल
मुजफ्फश्रनगर, चरथावल। सहारनपुर-मेरठ खंड स्नातक सीट से विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल ने कहा ने कहा राष्ट्र के विकास के लिए बेटियां उच्च शिक्षा हासिल करें। बेटियों के संस्कारवान और शिक्षित होने से समाज और परिवार का विकास होगा। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। वैश्य समाज के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
महाराजा अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में अग्रसेन जयंती समारोह एवं वैश्य समाज की मेधावी बच्चों के अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी दिनेश गोयल ने विधायक निधि से 10 लाख की घोषणा करते हुए दो कक्षों का शिलान्यास किया। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने कहा बेटियां रोजगारपरक शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बनें। अतिथियों ने अग्र समाज के वरिष्ठ जनों कुज बिहारी गर्ग, आनंद प्रकाश, सुरेद्र बंसल, वेद प्रकाश सिंघल को सम्मानित किया। अतिथियों ने मेधावी छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अलंकृत किया। कॉलेज की 11 वीं अग्रज्ञान पत्रिका का विमोचन हुआ।
छात्राओं द्वारा नाटक प्रस्तुत कर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को प्रस्तुत किया। गीतिका, साहिला, आकांक्षा, अफसा, रितिका, कलश, तनु, आरती और छवि ने रंगारंग प्रस्तुति से वाहवाही बटोरी। पूर्व विधायक अशोक कंसल की अध्यक्षता और प्राचार्या डा. अनीता चौधरी के संचालन में अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश गर्ग, प्रबंधक विनोद सिंघल, संदीप कंसल, मयंक गोयल सत्य प्रकाश मित्तल, अजय कंसल, हरिकृष्ण गर्ग आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
कॉलेज की प्रबंध समिति द्वारा वर्ष 2020-21 में ब्लॉक से कक्षा 10 और 12 में वैश्य समाज के मेधावियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा कक्षा 10 में चेतन सिंघल, सहज सिंघल, गर्व सिंघल, कृतिका गर्ग और खुशी एवं कक्षा 12 में सलोनी सिंघल, नव्या गर्ग, शताक्षी कंसल, उज्ज्वल गोयल को पुरूस्कृत किया गया।

चरथावल अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत करते अतिथि- फोटो : MUZAFFARNAGAR

चरथावल अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

चरथावल अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तृत करती छात्राएं- फोटो : MUZAFFARNAGAR