फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl's birth anniversary celebrated by cutting cake, presented gifts

Muzaffarnagar News: केक काटकर मनाया कन्या जन्मोत्सव, भेंट किए उपहार

Mon, 06 Feb 2023 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 06 Feb 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Girl's birth anniversary celebrated by cutting cake, presented gifts
जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव पर छोटी बच्ची को उपहार देते सीडीओ संदीप भागिया
- जिला महिला अस्पताल में प्रोबेशन विभाग ने मनाया कन्या जन्मोत्सव
विज्ञापन

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चियों का केक काटकर जन्मदिन मनाया और उन्हें उपहार वितरित किए गए। सीडीओ संदीप भागिया ने बालिकाओं और माताओं को सशक्त बनाने के लिए जागरुक किया।
जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। इसके अलावा प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कन्या जन्म उत्सव मनाया। जिला महिला अस्पताल में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल की धर्मपत्नी अन्नू अग्रवाल मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान जन्मदिन का केक काटते हुए बालिकाओं को बेबी किट एवं उपहार स्वरूप खिलौने प्रदान किए गए। नवजात जन्मी बालिकाओं को और उनकी माताओं को कन्या जन्मोत्सव की बधाई दी। इस दौरान 30 नन्ही-मुन्नी बच्चियों को उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि बालिकाओं और माताओं को सशक्त बनाने के लिए कन्या भ्रूण हत्या व शिक्षा पर जोर दिया जाना चाहिए। मौके पर सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय, डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. राजीव निगम, डॉ. गीतांजलि वर्मा, अलका सिंह, मैत्री रस्तोगी, महिला थाना प्रभारी रेनु सक्सेना, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र गौतम, डॉ. राजीव, शिवांगी बालियान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed