फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl dies in bus collision, couple injured

बस की टक्कर से बच्ची की मौत, दंपती घायल

Tue, 15 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Girl dies in bus collision, couple injured
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित एक बैंक्वेट हाल के पास रोडवेज बस की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि दंपती घायल हो गया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

बिजनौर के थाना किरतपुर के गांव किठौड़ा निवासी शाहनजर अपनी पत्नी शहनाज व तीन वर्ष की बच्ची साइना के साथ बाइक से मेरठ की ओर से बिजनौर जा रहा था। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल के समीप बिजनौर की ओर से आ रही एक उत्तराखंड डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन वर्षीय बच्ची साइना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहनवाज और शहनाज घायल हो गए। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दोनों घायलों को जानसठ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से शहनाज की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद रोडवेज बस का चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed