फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Girl dies, mother injured due to collapse of dilapidated room

Muzaffarnagar: जर्जर कमरा गिरने से बच्ची की मौत, मां घायल

Sun, 18 Sep 2022 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/ मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2022 11:54 PM IST
सार

खतौली के कैलावड़ा में जर्जर मकान में बना कमरा भरभराकर गिर गया। इसके मलबे के नीचे एक महिला अपनी तीन वर्षीय बच्ची के साथ दब गई। जब तक लोग मलबे को हटाते, तब तक बच्ची की मौत हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Girl dies, mother injured due to collapse of dilapidated room
खतौली के गांव कैलावड़ा में कच्चा मकान का कमरा गिरने के बाद पड़ा मलवा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

गांव कैलावड़ा में साहिल का परिवार जर्जर मकान में रहता है। साहिल गुरुग्राम में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी गुलफशा रविवार को अपनी तीन साल की बेटी आयरा के साथ कमरे में काम कर रही थी। इसी वक्त कमरा भरभराकर गिर गया। इसमें मलबे में दोनों दब गई। हादसे की सूचना पर ग्राम प्रधान मन्नू भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मलबे के नीचे दबी महिला और उसकी बेटी को बाहर निकाला।मगर, आयरा की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना क्रम की जानकारी लेने के बाद बच्ची का पोस्टमार्टम के लिए कहा। बच्ची के दादा शेरअली ने पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का शव परिजनों को सौप दिया। उधर मामले की जानकारी पर एसडीएम जीत सिंह राय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान सहित पीड़ितों से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


गारे से की गई थी मकान की चिनाई
ग्राम प्रधान मन्नू ने बताया कि मृतक का मकान ईंटों का बना हुआ था। उसमें गारे की चिनाई थी। छत में कड़ियां पड़ी थी। पुराना मकान होने के कारण जर्जर अवस्था में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को शासन से मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना से इनका मकान बन सके, इसके लिए भी कार्रवाई कराई जाएगी। जीत सिंह राय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed